बांग्लादेश में कुछ दिन पहले दुर्गा पूजा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हुए हमले के विरोध में कई शहरों में धरना, प्रदर्शन और विरोध मार्च निकाले गए

बांग्लादेश में कुछ दिन पहले दुर्गा पूजा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हुए हमले के विरोध में कई शहरों में धरना, प्रदर्शन और विरोध मार्च निकाले गए।

राजधानी ढाका में, राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने हिंदू-बौद्ध-ईसाई ओक्या परिषद धरने और भूख हड़ताल पर बैठे।। प्रदर्शनकारियों ने शाहबाग चौराहे को भी जाम कर दिया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात अवरूद्ध हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने 13 अक्टूबर को कमिला दुर्गा पंडाल में पवित्र कुरान रखने के मद्देनजर हिंदुओं पर हमले की निंदा की। उन्‍होंने हिंसा के दोषियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।

दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हुए हमलों के खिलाफ पूरे बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है।