अप्रैल में उत्‍तर-पश्चिमी और मध्‍य भारत में गर्मी का 122 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली :- अप्रैल में उत्‍तर-पश्चिमी और मध्‍य भारत में गर्मी का 122 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ 122 वर्षों में सबसे गर्म रहे।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में मध्‍य भारत में औसत अधिकतम तापमान 37 दशमलव सात-आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि उत्‍तर-पश्चिमी भारत में यह 35 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्‍य से लगभग तीन दशमलव तीन-पांच डिग्री अधिक था।

वर्ष  1901 में पूरे भारत का औसत तापमान 35 दशमलव शून्‍य-पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा बताया कि पूरे देश में विशेष रूप से उत्‍तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान अधिक रहा।