नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका की अहम मुलाकातें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा
नई दिल्ली: राज्यपाल रमेन डेका ने हाल ही में नई दिल्ली में भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में कृषि, किसान कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।