स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती वैक्‍सीन की व्‍यवस्‍था करने की प्रधानमंत्री की घोषणा का आईएमए ने स्‍वागत किया

नई दिल्ली :- अग्रणी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं के लिए कोरोना के एहतियाती वैक्‍सीन की व्‍यवस्‍था करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की घोषणा का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्‍वागत किया है।

एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि ओमिक्रॉन वायरस को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच अग्रणी स्‍वास्‍थ्‍यकर्ताओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक सही कदम है।

एसोसिएशन ने कोविड से मुकाबले के लिए पर्याप्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने और बड़े बच्‍चों के लिए तीन जनवरी से वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराने के निर्णय की भी प्रशंसा की है।

एसोसिएशन ने कहा है कि देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए टीके उपलब्‍ध कराने में एसोसिएशन हर प्रकार से सहयोग देना जारी रखेगा।