आई आई टी दिल्‍ली ने कोविड की जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किट विकसित की

नई दिल्ली :- केंद्रीय शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आई आई टी, दिल्‍ली द्वारा विकसित कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन जांच किट का शुभांरभ किया। इस किट का इस्‍तेमाल सार्ससीओवी-2 एंटीजन के विट्रो गुणवत्‍ता का पता लगाने के लिए किया जाता है।

सार्स-सीओवी-2 एंटीजन रैपिड जांच का उपयोग मनुष्‍य के नाक, गले और थूक के नमूनों के लिए किया जाता है। यह जांच किट आम लोगों की स्‍क्रीनिंग और कोविड-19 की पहचान के लिए भी उपयुक्‍त है।

इस अवसर पर धोत्रे ने विश्‍वास जताया कि यह तकनीक देश में कोविड परीक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्‍होंने इस किट को विकसित करने के लिए आई आई टी के शोधकर्ताओं की सराहना की और महामारी से लडने में देश को आत्‍मनिर्भर बनाने में सहयोग करने के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया।