रक्षा मंत्रालय की फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट,एक कर्मचारी बुरी तरह घायल, मची अफरा-तफरी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रक्षा मंत्रालय की एक और फैक्ट्री में आज ज़ोरदार ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री में ब्लास्ट के चलते एक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को एंबुलेंस के जरिए जबलपुर हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है । बताया जा रहा है कि आज ग्रे आयरन फाउंड्री फैक्ट्री में ड्रम काटते वक्त जोरदार धमाके के साथ एक ब्लास्ट हुआ। जिसमें वेल्डरमैन अशोक मीणा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तत्काल व्हीकल फैक्ट्री के अस्पताल में ले जाया गया।

इससे पहले भी हो चुके है कई ब्लॉस्ट
आपको बता दे कि इससे पहले भी जबलपुर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले सामने आते रहे हैं । 22 अक्टूबर को ही खमरिया फैक्ट्री में एक जर्मनी बम रिफिलिंग करते समय ब्लास्ट हो गया था। जिसमें से दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी , वहीं 10 कर्मचारी हादसे में घायल हुए थे। बार-बार हो रहे हादसों पर कर्मचारी संघ आरोप लगाता है कि उन पर काम का दबाव ज्यादा है। इसी के साथ उनको पुरानी तकनीक से काम करना पड़ता है। यही वजह है की पुरानी तकनीक में ज्यादा काम के दबाव के चलते कर्मचारी आए दिन हादसे के शिकार होते रहते हैं।