निर्मम हत्या कांड पर गृहमंत्री शर्मा का बयान, बोले – ‘न्याय के आधार पर सजा होगी भाग नहीं सकता आरोपी’

 रायपुर | छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आदतन अपराधी ने कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के पत्नी और मासूम बच्ची की धारदार हथियार से निर्मम हत्या  कर दी है | वहीं इस मामले अब सियास शुरू हो गई है | इसी कड़ी में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है,  जिसमें उन्होंने इस मर्डर को लेकर कहा कि,न्याय के आधार पर सजा होगी आरोपी भाग नहीं सकता है| अपराधी ने जो किया है वह जघन्य ने अपराध है | कल कुछ लोगों की उग्रता के कारण बड़ी दुर्घटना होने वाली थी उसे पुलिस ने रोका लिया है |अपराधी के परिवारजनों की रक्षा पुलिस के द्वारा की गई है | पुलिस ने सारे स्थितियों को नियंत्रित कर लिया है | स्थानीय पारिस्थितिक क्या कहती है समझने का विषय है जो हुआ गलत है

घटनाओं को योजनाबद्ध तरीके से किया प्रचारित:

इसके साथ ही लोगों द्वारा कानून हाथ में लेने पर उन्होंने कहा कि, अपील करता हूं कोई ऐसा कुछ ना करें, हर एक मामले में पुलिस की कार्रवाई हुई है सफलता मिली है | इससे पहले जो घटनाएं हुई कांग्रेस के लोग परिजनों से मिलने तक नहीं जाते थे | पुलिस न्याय आधार पर काम कर रही है | हम संगठन के लोग सरकार के लोग जाकर खड़े हो रहे हैं | कांग्रेस ऐसी घटनाओं को योजनाबद्ध तरीके से प्रचारित कर रही है जो गलत है |

वहीं इस बीच दीपक बैज के इस्तीफे की मांग पर गृहमंत्री ने कहा कि, मेहनत के साथ काम करना है, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का है और जैसा कहेंगे वैसा करेंगे | धर्मांतरण को लेकर कहा कि, धर्मांतरण की घटनाएं सामने आई है, प्रावधानों के साथ सरकार धर्मांतरण के विषय पर काम करने का प्रयास सरकार कर रही है |