गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर आज सुबह श्रीनगर पहुंचेंगे
नई दिल्ली :- गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर आज सुबह श्रीनगर पहुंचेंगे। वे आज श्रीनगर में एकीकृत कमान की बैठक में केन्द्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
गृह मंत्री आज शाम श्रीनगर से शारजाह के लिए सीधी उडान का शुभारम्भ करेंगे। कल वे जम्मू जाएंगे तथा पंचायत सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। जम्मू में वे जनसभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं।
5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर का यह पहला दौरा है।
