आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हुआ, प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली : आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने में रोजदार रोजे रखते हैं। रमजान के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमज़ान महीने की शुरुआत पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और समरसता लाता है।
तेलंगाना में रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर चांद दिखने के बाद हैदराबाद में तरावीह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मस्जिदों में रोजदारों की भीड़ उमड़ी। आज सुबह सहरी के साथ पहले रोजे की शुरुआत हुई।
