रायपुर। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए ग्रीष्म लहर की चेतावनी दी है। प्रदेश के बिलासपुर,रायपुर, दुर्ग संभागों में जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजा गया है। मौसस विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में 6 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के गरज चमक के साथ के साथ छीटें पडने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।