स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जोखिम वाले देशों से आ रहे यात्रियों के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर आर.टी.पी.सी.आर. जांच सुविधा की समीक्षा की
नई दिल्ली :- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायरस के जोखिम की आशंका वाले देशों से आ रहे यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच व्यवस्था की समीक्षा की।
मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन में 35 आरटीपीसीआर जांच मशीनें काम कर रही हैं। इनसे तीस मिनट में ही जांच संभव हो सकेगी।
