Haryana AAP List: 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, विनेश फोगाट के खिलाफ WWE रेसलर को मिला टिकट

हरियाणा चुनाव : आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें 21 नए नाम शामिल हैं। इस सूची के साथ, पार्टी ने अब तक कुल 61 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

आप ने लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ जोगा सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि ओलंपियन विनेश फोगाट के खिलाफ पहलवान कविता दलाल को टिकट दिया है। इससे पहले, पार्टी ने तीन सूचियों में 20, 9 और 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 90 सीटों वाली विधानसभा में अब आप को 29 सीटों के लिए और उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है।

आप उम्मीदवारों की चौथी सूची:

  • अम्बाला छावनी: राज कौर गिल
  • यमुनानगर: ललित त्यागी
  • लाडवा: जोगा सिंह
  • कैथल: सतबीर गोयत
  • करनाल: सुनील बिंदल
  • पानीपत ग्रामीण: सुखबीर मलिक
  • गन्नौर: सरोज बाला राठी
  • सोनीपत: देवेंदर गौतम
  • गोहाना: शिव कुमार रंगीला
  • बड़ौदा: संदीप मलिक
  • जुलाना: कविता दलाल
  • सफीदों: निशा देशवाल
  • टोहाना: सुखविंदर सिंह गिल
  • कालांवाली: जसदेव निका
  • सिरसा: शाम मेहता
  • उकलाना: नरेंद्र उकलाना
  • नारनौंद: राजीव पाली
  • हांसी: राजेंद्र सोरखी
  • हिसार: संजय सतरोडिया
  • बादली: हैप्पी लोहचब
  • गुड़गांव: निशांत आनंद

AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत बिना किसी नतीजे पर खत्म हो गई, जिसके बाद आप ने अपनी चार लिस्ट जारी कर दीं। दोनों पार्टियां हरियाणा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा कर रही थीं, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई। आप ने 90 सीटों में से 10 सीटों की मांग की थी, जिसे कांग्रेस ने ठुकरा दिया। इसके बाद आप ने फैसला किया कि वह सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।