HomeNATIONALBIG NEWSकिसानों के लिए गुड न्यूज : केंद्र सरकार ने बढ़ाई खरीफ फसलों...

किसानों के लिए गुड न्यूज : केंद्र सरकार ने बढ़ाई खरीफ फसलों की MSP, इतनी बढ़ी कीमत

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला लिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इसे 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी गई है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने ये बड़ा फैसला लिया है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments