राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात, प्रदेश के विकास और योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली :   नई दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से असम के राज्यपाल रमेन डेका ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने असम में चल रही विकास परियोजनाओं और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी तथा राज्य के विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों के हितों को संरक्षित करने और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा और अधिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।