सरकार ने, टाटा संस के एयर इंडिया में निवेश के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्‍ताक्षर कर दिए

सरकार ने कल टाटा संस के एयर इंडिया में निवेश के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्‍ताक्षर कर दिए हैं। इस महीने की 11 तारीख को टाटा संस के एयर इंडिया में विनिवेश हस्‍तांतरण की सफल बोली के सम्‍बंध में पत्र जारी किया गया था।

एयर इंडिया विनिवेश के लिए मेसर्स टाटा संस की ओर से मेसर्स टेलेक प्राइवेट लिमिटेड की सफल बोली को सरकार ने इस महीने की आठ तारीख को 18 हजार करोड़ रुपए मूल्‍य की निविदा के लिए मंजूरी दे दी थी।