सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को तीस नवम्बर तक बढाया
नई दिल्ली :- गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लागू कोविड प्रतिबंधों की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।
इससे पहले मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार संबंधी पांच स्तरीय रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
कोविड संक्रमण बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए राज्यों से सामूहिक आयोजनों को लेकर अत्याधिक सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।
