सरकार का उद्देश्य ब्रांड इंडिया को गुणवत्ता, उत्पादकता, प्रतिभा और नवाचार का निरूपक बनाना है
नई दिल्ली :- वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार ने निर्यातकों की सहायता करने और उनके मुद्दे सुलझाने के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन स्थापित की है।
आजादी का अमृत महोत्सव के सिलसिले में नोएडा के विशेष आर्थिक क्षेत्र में वाणिज्य सप्ताह की शुरूआत के अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ब्रांड इंडिया को गुणवत्ता, उत्पादकता, प्रतिभा और नवाचार का निरूपक बनाना है।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तथा निर्यात में वृद्धि कर और कानून व्यवस्था में सुधार कर राज्य में कारोबार को काफी सुगम और सुरक्षित बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए दिशा-निर्देश तय करने और भारत को विश्व नेता बनाने में योगदान करने की आवश्यकता है। वाणिज्य सप्ताह जन-आंदोलन और जन-भागीदारी की भावना को दर्शाएगा।
