इस वर्ष नवम्बर में वस्तु और सेवा कर संग्रह जीएसटी लागू किए जाने के बाद से दूसरी बार सर्वाधिक रहा
नई दिल्ली :- वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष नवम्बर में वस्तु और सेवा कर संग्रह जीएसटी लागू किए जाने के बाद से दूसरी बार सर्वाधिक रहा है। नवम्बर माह में कुल एक लाख 31 हजार पांच सौ 26 करोड रूपये का जीएसटी राजस्व संग्रह हुआ।
यह पिछले वित्तीय वर्ष में इसी महीने के राजस्व संग्रह से 25 प्रतिशत अधिक और वर्ष 2019 -20 के नवम्बर महीने के राजस्व संग्रह से 27 प्रतिशत अधिक है।
नवम्बर माह के दौरान वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक था। सेवाओं के आयात सहित घरेलू लेनदेन से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष के नवम्बर महीने की तुलना में बीस प्रतिशत अधिक रहा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी राजस्व में मौजूदा वृद्धि, अनुपालन में सुधार के विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक उपायों का परिणाम है।
