जनरल इन्‍श्‍योरेंस कारोबार-राष्‍ट्रीयकरण संशोधन विधेयक 2021 संसद में पारित

नई दिल्ली :- संसद ने जनरल इन्‍श्‍योरेंस कारोबार – राष्‍ट्रीयकरण संशोधन विधेयक 2021 पारित कर दिया है। इसे बुधवार को राज्‍यसभा ने विपक्ष के शोरगुल के बीच पारित किया। लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

यह विधेयक जनरल इन्‍श्‍योरेंस कारोबार – राष्‍ट्रीयकरण विधेयक 1972 में संशोधन के लिए लाया गया है। इस विधेयक में जनरल इन्‍श्‍योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, न्‍यू इंडिया इन्‍श्‍योरेंस, ऑरिएंटल इन्‍श्‍योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इन्‍श्‍योरेंस कम्‍पनियों में केन्‍द्र सरकार की 51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी की अनिवार्यता को समाप्‍त करने का प्रावधान है।