पंजाब में 15 जनवरी से सार्वजनिक स्‍थलों में प्रवेश के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी

पंजाब में कोविड रोधी टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को 15 जनवरी से सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

राज्य सरकार ने कल जारी आदेश में कहा कि ऐसे लोगों को घर पर ही रहना होगा और वो सार्वजनिक स्थलों, समारोहों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और धार्मिक स्थलों पर नहीं जा सकेंगे।

आदेश में कहा गया है कि ऐसे लोगों को कोविड के नए ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।