फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड का संक्रमण से निधन, इंटरपोल ने कहा- नकली वैक्सीन से सावधान रहें
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। 94 साल के वेलेरी 974 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे।
दुनिया में अब तक 6.48 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 14.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 4.49 करोड़ स्वस्थ
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.43 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.79 लाख लोगों ने गंवाई जान
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.48 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 49 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
अब तक 14 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का संक्रमण से निधन हो गया। वे 94 साल के थे।
इंटरपोल ने सभी देशों को चेतावनी जारी की है। इसमें नकली वैक्सीन से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
