महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

मुम्बई : महाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल  की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 3 बजकर 2 मिनट पर निधन हुआ. मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद दादर शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।