फ्रांस में पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक कोविड मामलों की पुष्टि हुई
नई दिल्ली :- फ्रांस में कोविड महामारी के दौरान पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक कोविड मामलों की पुष्टि हुई है और पिछले महीने की तुलना में लगभग दुगुने मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

तेज गति से बढते ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों के मद्देनजर सरकार फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है।
फ्रांस में पिछले सप्ताह एक हजार से अधिक लोगों की कोविड से मौत हो गई है इसे मिलाकर मरने वालों की संख्या बढकर एक लाख 22 हजार से अधिक हो गई है
फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल आज आपातकालीन बैठक कर रहे हैं जिसमें वायरस के निपटने के लिए नये उपायों पर चर्चा हो रही है। कुछ वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने फिर से कर्फ्यू लगाने का सुझाव दिया है।
