फुटबॉल क्लब गोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में बंगलूरू एफसी को 7-6 से हराकर पहली बार डूरंड कप फुटबॉल के फाइनल में
फुटबॉल क्लब गोवा ने कल कोलकाता में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बंगलूरू एफसी को सडन-डेथ टाई-ब्रेकर के बाद 7-6 के मामूली अंतर से हराकर पहली बार डूरंड कप फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमें अतिरिक्त समय के बाद 2-2 से बराबरी पर थीं। रविवार को फाइनल में फुटबॉल क्लब गोवा का मुकाबला स्थानीय मोहम्मडन स्पोर्टिंग से होगा।
फुटबॉल क्लब गोवा के मुरगांवकर और मोहम्मडन के मार्कस जोसेफ सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि एक मैच अभी बाकी है।
फुटबॉल क्लब गोवा के कप्तान एडुआर्डो बेडियापेलेज़ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
