भारत से हज ज़ायरीनों का पहला जत्था आज सवेरे मदीना के लिए रवाना हुआ

नई दिल्ली :- भारत से हज ज़ायरीनों का पहला जत्था आज सवेरे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मदीना के लिए रवाना हुआ।

केरल के वक्फ और हज मंत्री वी. अब्दुर्रहमान सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान से हज यात्रियों को रवाना किया। इस अवसर पर बन्‍दरगाह मंत्री अहमद देवारकोविल, केन्‍द्रीय हज समिति के अध्‍यक्ष ए पी अब्‍दुल्‍लाकुट्टी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।

इस महीने की 16 तारीख तक सात हजार दो सौ चौबीस हज यात्रियों को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 20 उड़ानों से हजयात्रा पर भेजने की व्यवस्था की गई है। इनमें से पांच हजार सात सौ अठावन केरल और बाकी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से हैं।