टाटा ग्रुप की कंपनी के प्‍लांट में लगी आग, , काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान

नई दिल्ली | टाटा ग्रुप की कंपनी के एक प्‍लांट में भयानक आग लगी है| बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में यह आग लगी है| टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक के इस प्‍लांट में आग आज सुबह ही लग गई थी| टाटा के इस मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट से काले धुएं के गुब्‍बार निकलते हुए दिखाई दे रहे थे|  हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है| राहत और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन और कर्मचारी मौजूद हैं|

https://x.com/sathesh1595/status/1839863450429710643