प्रशासन की अनदेखी, खाद की किल्ल्त से परेशान है किसान, गोदाम के बाहर लगी हजारों की भीड़

पन्ना | मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर असफल नजर आ रही है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जहाँ एक ओर किसानो की बुबाई शुरू होने लगी है तो वही दूसरी तरफ खाद के लिए किसान दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे हैं। कृषि उपज मंडी खाद वितरण केंद्र में हजारों की संख्या में किसान खाद लेने पहुचे भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग खाद के गोडाउन के खिड़की के जालियों से लटकतें दिखाई दिए। वही किसानों ने खाद्य वितरण पर गंभीर आरोप है |

वही किसानो ने बताया की हमने अपने आधार कार्ड 4 दिन पूर्व खाद लेने के लिए जमा कर दिए थे,मगर आज नए लोगों को आधार कार्ड लेकर के उनको खाद दी जा रही है। हम लोगों के आधार कार्ड बाहर फेंक दिए गए हैं वही किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में अंदर गुनौर तहसीलदार की मौजूदगी होने के बावजूद भी खाद वितरण में धांधली देखने को मिल रही है वही खाद वितरण केंद्र पर हजारों की तादात पर किसान अपने नंबर का इंतजार करते बैठे देखे गए |

 

बता दें एक ओर कहा जा रहा है की खाद की कमी नहीं है खाद पर्याप्त आ रही है, तो  वितरण केंद्र गुनौर की खाद आखिर कहां गायब हो रहीं है,  यह तो खाद्य प्रभारी ही बता सकते हैं, अब देखना यहां होगा की किसान यूं ही भटकते रह जायेगे या फिर खाद्य वितरण में जिम्मेदारों अधिकारीयों के द्वारा कोई बड़ा कदम लिया जायेगा| अब देखना यहां होगा की खाद के लिए भटकते किसने की समस्याओं का निदान किया जाता है या फिर यूं ही भटकते रहते हैं।