“लव जिहाद और तंत्र-मंत्र के नाम पर लड़कियों का शोषण: आरोपी साहिल खान गिरफ्तार”
छत्तीसगढ: कवर्धा में पुलिस ने एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए लव जिहाद और तंत्र-मंत्र का झांसा देकर लड़कियों का शारीरिक शोषण करने के आरोपी साहिल खान को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। साहिल खान, जो खुद को हिंदू बताकर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था, को गिरफ्तार करने के बाद शहर में बरसते पानी के बीच कड़ी सुरक्षा में उसका जुलूस निकाला गया। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद की गई, जिसके अनुसार साहिल ने उन्हें तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाया था।