कोविड संक्रमण में बढ़ोत्तरी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में एस्मा लागू
रायपुर :- कोविड संक्रमण में तेज बढ़ोतरी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम – एस्मा लागू कर दिया है। राज्य के गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार आवश्यक सेवाओं में काम करने से मना करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों तथा सफाई कर्मचारियों पर लागू होगा। चिकित्सा उपकरणों, औषधि, एम्बुलेंस सेवा परिचालन, पानी और बिजली की आपूर्ति से संबंधित सेवाओं में भी काम करने से मना किए जाने पर पाबंदी रहेगी।
