प्रवर्तन निदेशालय ने शाओमी टेक्नोलॉजी इण्डिया की पांच हजार 551 करोड रुपये की संपत्ति सीज की
नई दिल्ली :- शाओमी इण्डिया चीन की कंपनी शाओमी ग्रूप की सहायक कंपनी है। ईडी ने इस साल फरवरी में कंपनी द्वारा गैर कानूनी लेनदेन के संबंध में यह कार्रवाई की है। शाओमी इण्डिया के पास एम आई ब्रांड के मोबाइल फोन का भारत में व्यापार और वितरण का दायित्व है। शाओमी इण्डिया भारतीय विनिर्माताओं से पूरी तरह से तैयार मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद खरीद कर उनका वितरण करती है।
