प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी कानून के अंतर्गत शिवसेना के सांसद संजय राउत और उनके परिवार से संबंधित सम्पत्ति कुर्क की
नई दिल्ली :- प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी कानून के अंतर्गत शिवसेना के सांसद संजय राउत और उनके परिवार से संबंधित मुम्बई के दादर इलाके में एक फ्लैट और महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में आठ भू-खंडों को कुर्क कर दिया है।
अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने भूखंडों और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए धनशोधन रोधी कानून के तहत अस्थाई कुर्की का आदेश जारी किया।
यह कुर्की मुम्बई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित एक हजार 34 करोड़ रुपये मूल्य के भूमि घोटाले के सिलसिले में धनशोधन जांच से संबंधित है।
प्रवर्तन निदेशालय ने इस वर्ष फरवरी में महाराष्ट्र स्थित व्यापारी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था और बाद में उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
प्रवर्तन निदेशालय ने इस सिलसिले में पिछले वर्ष संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से धनशोधन से जुड़े एक और मामले – पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले के बारे में पूछताछ की थी। इस दौरान प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ की गई थी।
