शिक्षा मंत्री ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को वर्ष 2019-2020 का प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक जारी करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली :- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के लिए वर्ष 2019-20 का प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक जारी करने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने स्‍कूली शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों के आकलन के लिए सत्‍तर मानदंडों के साथ प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक की शुरूआत की है।

संदर्भ वर्ष 2017-18 के साथ राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों का पहला प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक वर्ष 2019 में प्रकाशित हुआ था। वर्ष 2019-20 में पंजाब, चंडीगढ, तमिलनाडु और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने A का शीर्ष ग्रेड हासिल किया था।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुद्दुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने अपने प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में दस प्रतिशत का सुधार किया है।