छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड के चलते कारोबारियों में हड़कंप

करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियों ने करीब 20 ठिकानों पर छापा मारा है

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में आयकर विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आयकर विभाग ने आज सुबह रायपुर, दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत कोल सप्लायर के ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की इस कार्रवाई को बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

रायपुर सहित अन्‍य जिलों में करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी गाड़ियों में पहुंचे और कारोबारियों के यहां छापा मारा है।टैक्‍स चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ने इस छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। फिलहाल तमाश शहरों में आईटी विभाग की जांच पड़ताल जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप और बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में आयकर विभाग ने दबिश दी है। वहीं दुर्ग-भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के घर पर आयकर की टीम की रेड जारी है।