मामूली विवाद के चलते 4 भाईयों ने मिलकर 34 वर्ष व्यक्ति की हत्या….

 बलौदाबाजार  | जिले के गिरौदपुरी चौकी अन्तर्गत ग्राम दर्रा में मामूली विवाद के चलते पंच रामशकंर साहू उम्र तकरीबन 34 वर्ष की हत्या कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 भाईयों ने मिलकर हाथ, मुक्का और पत्थर से पिटपिटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 10 बजे का घटना बताया जा रहा है, इधर जानकारी के बाद रात्रि तकरीबन 12 बजे ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँची वही पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है। वही गिरौदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब जोरो से चल रहा है न जाने और कितनी घटनाएं को अंजाम दे सकती है फिलहाल शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते जनजीवन प्रभावित होते नजर आ रही है वही गिरौदपुरी पुलिस और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में संलिप्त आरोपियों में मुख्यरूप से कृष्ण साहू, राजेश साहू उर्फ पप्पू, उमेश साहू, रवि शंकर साहू साकिन दर्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।