डीआरडीओ ने पांच भारतीय कंपनियों को अधिक सर्दियों के लिए कपडे तैयार करने की स्वदेशी प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराई

नई दिल्ली :- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने पांच भारतीय कंपनियों को एक ऐसी प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराई है जो पूरी तरह स्वदेशी है और इसकी मदद से ऐसे कपडे तैयार किए जा सकते हैं, जो अधिक सर्दियों में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

ये कपड़े हिमखंड क्षेत्रों और हिमालय की चोटियों पर तैनात भारतीय़ सेना के जवानों के लिए बहुत उपयोगी होंगे।