नई दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। द्रौपदी मुर्मू का नाम तय किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा एनडीए से की। ओडिशा की रहने वाली 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं।