लंदन में आयोजित होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे डॉक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी
रायपुर। राज्य के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Holistic Medicine Conference 2026 में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है। यह सम्मेलन 10 अप्रैल को लंदन के संसद तथा 13 अप्रैल को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीति-निर्माता, संसद सदस्य, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश दुबे सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिटी रहेंगे।
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने अपने समर्पण और मेहनत के बल पर उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को समाज में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार कर लोगों का विश्वास जीता है।
कोरोना महामारी के दौरान जब स्वास्थ्य सेवाएं चुनौतीपूर्ण थीं, तब डॉ. त्रिवेदी ने लगातार मरीजों का उपचार किया और होम्योपैथी के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवाओं को समाज में व्यापक सराहना मिली।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे भारत का पक्ष: लंदन में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभावशीलता और भारत में इसके महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. त्रिवेदी की यह यह उपलब्धि युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।
