HomeNATIONALCHHATTISGARHडॉ. संदीप पाठक ने कहा-भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर जनता को सुविधाएं देना...

डॉ. संदीप पाठक ने कहा-भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर जनता को सुविधाएं देना गलत नहीं,छत्तीसगढ़ में भी जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने प्रेसवार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है। दिल्ली एकमात्र प्रदेश है,जो शिक्षा, स्वास्थ्य पानी और महिलाओं ल के लिए दी जा रही मुफ्त सुविधाओं के बावजूद सरकार फायदे में चल रही है। जनता की बेसिक जरूरतों को मुफ्त में देना कोई गलत नहीं है।
भ्रष्टाचार कम कर दो तो जनता की भलाई के लिए काफ़ी पैसा बचता है। सरकार के पास बहुत पैसा होता है। छत्तीसगढ़ में किसी भी संसाधन की कमी नहीं है, बावजूद उसके सरकार को कर्ज लेकर सरकार चलानी पड़ रही है,क्योंकि सरकार की इच्छा शक्ति कमजोर है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार पर लगभग 1 लाख करोड़ का क़र्ज़ हो गया है। प्रदेश में माइनिंग माफियाओं का राज है। सरकारी कर्मचारी सरकार से नाराज हैं। प्राइवेट स्कूल वालों ने प्रदेश में शिक्षा को धंधा बना लिया है। कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं, वो सिर्फ जनता को धोखा दे रहै हैं । जनता के पास अब केजरीवाल के रूप में विकल्प मिल गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आप की सरकार निश्वित ही बनेगी।
प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार से जनता खुश है। मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य और अन्य जरुरी सुविधाएं ल मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में राजनीति का बुरा समय चल रहा है।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने संदीप पाठक के सांसद होने पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जनता अब बदलाव चाह रही है। इस बार बदलाव जरूर होगा।
प्रेस लवार्ता के बाद आप में कवर्धा-लोहारा राज परिवार की रानी आकांक्षा सिंह, अकलतरा से बहुजन समाजवादी पार्टी से दुर्गा चरण पटेल, छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री मुस्कान साहू, छत्तीसगढ़ी हास्य अभिनेता दादू साहू उर्फ़ चिरपोटी सहित अनेक लोग पार्टी में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments