रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हमें गर्व है छत्तीसगढ़ राज्य पर, छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य है जिसे हम महतारी (मां) छत्तीसगढ़ महतारी कहकर संबोधित करते हैं। छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां की महिलाएं शहरों से लेकर ग्रामीण, सुदूर वनांचल में विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष करते हुए अपना परिवार, देश समाज और राज्य के विकास में अपूर्णीय योगदान प्रदान कर रही है। नारी शक्ति हमारे प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं में देवी शक्ति विराजमान। डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी, दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, महासमुंद में मां खल्लारी, बिलासपुर में मां महामाया, जांजगीर-चांपा में मां चंद्रहासिनी, अम्बिकापुर में मां समलेश्वरी, हमारे प्रदेश की शक्ति है। इनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की देश और दुनिया में अलग पहचान है।
डॉ. रेणु जोगी ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा-महिला सशक्तिकरण का केंद्र है छत्तीसगढ़
RELATED ARTICLES