दो बूंद जिंदगी की – पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को जिले में 89 हजार 382 बच्चों को पिलाई जायेगी पल्स पोलियो

गरियाबंद :- राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का क्रियान्वयन 31 जनवरी 2021 रविवार को किया जायेगा। शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दो बूंद खुराक पिलाया जाना है। इसके लिए व्यापक तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर नवरत्न ने बताया कि जिलेे में 89 हजार 382 बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाया जाने का लक्ष्य तथा 852 पोलियों बूथ चिन्हांकित है। समस्त बूथ, मेला, बाजारर्, इंट भट्ठे, पहंुचविहीन क्षेत्रों एवं घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।

प्रथम दिवस 852 बूथ पर पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। जिनमें 1827 सदस्यों की ड्यूटी लगायी है। द्वितीय दिवस घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दिया जायेगा। जिनमें 1703 सदस्यों की ड्यूटी लगायी गई है। तृतीय दिवस पहुंचविहीन क्षेत्रों में हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी।

जिसमें 37 सदस्यों की ड्यूटी लगायी गई है। भ्रमण एवं क्षिण आबादी वाले क्षेत्र हेतु आवश्यक मोबाईल टीम बनाया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पल्स पोलियो अभियान हेतु माॅनिटर किया जायेगा।

जिला स्तरीय माॅनिटर हेतु, डाॅ एन. आर. नवरत्न मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व डाॅ बी. बारा, जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा समस्त जिला, विकासखंण्ड- छुरा के लिए डाॅ. जी.एस धु्रव, चिकित्सा अधिकारी, फिंगेंश्वर के लिए-डाॅ अमन कुमार हुमने, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी, मैनपुर के लिए डाॅ. रीना लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, देवभोग के लिए डाॅ. मनहमोहन सिंह ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी, होगें।

जिला स्तर पर समस्त विकासखण्डों में बैनर, पोस्टर, मार्कर पेन, व अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाया जा चुका है।