धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जात-पात भेदभाव मिटाने के लिए करेंगे पदयात्रा, 21 नवंबर शुरू होगी पदयात्रा….
रायपुर | मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जात-पात भेदभाव मिटाने के लिए पदयात्रा करने जा रहे हैं पदयात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम से शुरू होगी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पदयात्रा को लेकर कहा जात-पात, भेदभाव को मिटाने एक पदयात्रा होगी बागेश्वर धाम से 21 से 29 नवंबर तक पदयात्रा होगी भारत को एक करने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली जाएगी जात-पात भेदभाव को जड़ से मिटाना है भारत को भव्य बनाना है क्योंकि अब करो या मरो की है बारी ।
