HomeNATIONALCHHATTISGARHधनंजय ने कहा-खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने से भाजपा दुखी, रमन, धरम,...

धनंजय ने कहा-खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने से भाजपा दुखी, रमन, धरम, विष्णु ने नहीं दी खैरागढ़वासियों को बधाई

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला बनने से बेहद दुखी लग रहे हैं।खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के एक दिन पहले तक वोट लेने खैरागढ़वासियों के हर सुख-दुख में खड़ा होने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय चुनाव परिणाम भाजपा के विपरीत आते ही अपने दावों से मुकर गए। यही दगाबाजी भाजपा का चरित्र भी है।खैरागढ़ विधानसभा के मतदाताओं को खैरागढ छुईखदान गंडई जिला बनने से जो अपार खुशियां मिली है,उन खुशियों में भाजपा शामिल नहीं हुई। जिला बनने को 22 घण्टे होने जा रहा,लेकिन अब तक रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय के सोशल साइट एवं भाजपा के ऑफिशियल सोशल साइट में कहीं भी खैरागढ़ की जनता को जिला बनने की बधाई संदेश नहीं दिख रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments