मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर आ रही है। भजापा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अभी एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राजभवन में है,यहां राज्यपाल से मुलाकात जारी है। महाराष्ट्र में आज शाम 7:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इधर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने आज मुंबई के मातोश्री में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।