सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने और आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार की जांच की मांग, बीसीवाई अध्यक्ष रामचंद्र यादव की केंद्र से अपील

आंध्रप्रदेश ;  बीसीवाई पार्टी के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण में अतुलनीय योगदान देने वाली देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

इसके अलावा, रामचंद्र यादव ने आंध्र प्रदेश में पिछली सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार, घोटालों और अवैध गतिविधियों की जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि देश में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, और अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।