दिल्‍ली सरकार ने कल से रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

दिल्‍ली सरकार ने राजधानी में कल से रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिल्‍ली में आज कोविड संक्रमण के 290 नये मामले सामने आये। पिछले 24 घंटों के दौरान 120 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं और संक्रमण से एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हुई है।

फिलहाल दिल्‍ली में एक हजार कोविड संक्रमित 103 लोगों का इलाज चल रहा है।