दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार मुलाकात

नई दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में शिष्टाचार मुलाकात की। इन बैठकों में प्रशासनिक और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।