आईपीएल क्रिकेट में आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे डेल्ही कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से
नई दिल्ली :- आईपीएल क्रिकेट में आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा । एक अन्य मैच में शाम साढ़े 7 बजे पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगे ।
इससे पहले, कल रात मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से पराजित कर दिया। इस साल के आईपीएल में नौ मैचों में मुंबई इंडियंस की यह पहली जीत है।
एक अन्य मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया।
