सड़क किनारे मिली लाश, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी…
बालोद | जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड किनारे मिले अज्ञात लाश मिलने के मामला पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है| पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है| पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस के मुताबिक, शनिवार के दिन अर्जुन्दा थाना को सूचना मिली कि ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है| सूचना मिलते ही मौके पर अर्जुन्दा पुलिस पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू किया| लाश के पास एक साइकिल मिला, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुई थी| इस केस में आगे की जांच करने क्राइम ऑफ सीन भिलाई को भी बुलाया गया था|
एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि मृतक दुखुराम मरकाम निवासी ग्राम बासिन रहने वाला था, जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था| घटना के दिन कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक बेचकर वह अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था| लेकिन रास्ते में सड़क किनारे उसकी लाश मिली थी| जिनका नाम राजाबाबू और रोहित मरकाम बताया गया|
इस केस में जांच के दौरान पुलिस ने राजाबाबू और रोहित मरकाम नाम के दो संदेहियों को हिरासत में लिया था| कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि कबाड़ बेचने के दौरान दुखुराम मरकाम से साइकिल चोरी को लेकर लड़ाई हुआ था| इसके बाद गुस्से में दोनों ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है|
अर्जुंदा पुलिस ने साइकिल चोरी के विवाद में हुए हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| दोनों के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है| बालोद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है|
