गांजा तस्करों पर शिकंजा: अन्तर्राज्यीय 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार

बस्तर | छत्तीसगढ़ के बस्तर  पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर शिकंजा कसने में पुलिस को सफलताएं मिल रही है मुखविर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोंटा से बस में आंध्र प्रदेश अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं सूचना पर टीम गठित कर तलाशी लेने पर छह आरोपियों से 44 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये आकी गई है सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला पंजीवाद कर आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है