वैभव चौधरी धमतरी। इसी माह मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। ऐसे में निकाय क्षेत्र के जल भराव क्षेत्र आपदा से बचाने के लिए निगम आयुक्त विनय कुमार द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है।इस टीम ने बीते दिनों बाढ़ नियंत्रण करने के उद्देश्य से जलभराव क्षेत्रों में जैसे स्टेशन पारा बठेना वार्ड,आमापारा वार्ड, देवश्री टॉकीज रोड एवम अन्य वार्डो का निरीक्षण कर पानी निकासी हेतु पंपों का टेस्टिंग वा सभी वार्डो में नालियों की सफाई का निरीक्षण किया गया है जहां नालियों की सफाई फिर से करवानी है उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दिया गया है।दूसरी ओर मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत व्यवस्था करने तथा निगरानी, निरीक्षण के लिए निगम कार्यालय कक्ष क्रम 9 में बाढ़ व आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 7470739265 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारी को किसी भी आपात स्थिति में नोडल-प्रभारी अधिकारी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सचिंद्र तवाइत के मोबाइल नंबर 98264 59659 सहायक नोडल उप अभियंता कमलेश ठाकुर 97545 00750 व लोमेश देवांगन 7000247504 को सूचित करने कहा गया है।आयुक्त विनय कुमार ने नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति एंट्री करने के निर्देश दिए है। इस दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगम बाढ़ आपदा संभावना से निपटने तैयारी, आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
RELATED ARTICLES